नैनीताल विंटर कार्निवाल से पहले अलर्ट मोड पर पुलिस, हर मूवमेंट पर रहेगी पैनी नजर
नैनीताल में विंटर कार्निवाल महोत्सव को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। एसएसपी के निर्देश पर एसपी यातायात ने ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों को सख्त दिशा-निर्देश दिए हैं। पर्यटकों की सुरक्षा, ट्रैफिक कंट्रोल और डाइवर्जन प्लान को लेकर खास फोकस किया गया है।