Nainital News: 13 किलोमीटर ट्रैकिंग के साथ विंटर कार्निवाल संपन्न, ईको-टूरिज्म को मिला नया जीवन
नैनीताल में सात साल बाद आयोजित विंटर कार्निवाल का समापन बिरला चुंगी से कैंचीधाम तक 13 किलोमीटर की ट्रैकिंग के साथ हुआ। कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने यात्रा को हरी झंडी दिखाकर स्वयं भी प्रतिभाग किया। इस पुराने पैदल मार्ग को ईको ट्यूरिज्म के तौर पर विकसित करने की योजना पर जोर दिया गया।