तीन दोस्तो के अंतिम संस्कार में पूर्व मंत्री सुशील टिबड़ेवाल अंतिम संस्कार में हुए शामिल, परिजनों को दिया हरसंभव मदद का भरोसा
सिसवा के निर्माणाधीन अमृत सरोवर में डूबकर जान गंवाने वाले तीन किशोरों का सोमवार को भारी पुलिस सुरक्षा के बीच अंतिम संस्कार किया गया। खेखड़ा घाट पर गमगीन माहौल में पूर्व मंत्री सुशील कुमार टिबड़ेवाल ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर सांत्वना दी, आर्थिक सहायता की घोषणा की और निर्माण कार्य में लापरवाही व गुणवत्ता पर सवाल उठाए।