“Goodbye…लेकिन अंत नहीं,” कहते हुए रोहन बोपन्ना ने खत्म किया 22 साल का सफर, टेनिस को कहा अलविदा
भारत के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना ने अपने शानदार और यादगार 22 साल लंबे करियर को विराम दे दिया है। 45 वर्षीय बोपन्ना ने प्रोफेशनल टेनिस से संन्यास लेने का फैसला किया है, जिससे भारतीय टेनिस के एक सुनहरे युग का अंत हो गया।