Budaun: जिसे सौंपी गई यातायात व्यवस्था की जिम्मेदारी, उसी पर टेंपो चालक से अभद्रता और गाली-गलौज के आरोप
बदायूं में ट्रैफिक इंस्पेक्टर मनोज कुमार वर्मा पर टेंपो चालक से गाली-गलौज करने और जूते से मारने की धमकी देने के आरोप लगे हैं। आरोप है कि पत्रकार के सामने भी चालक से अभद्र व्यवहार किया गया। वहीं, डग्गामार वाहनों पर कार्रवाई को लेकर भी ट्रैफिक पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए जा रहे हैं।