गोरखपुर के खजनी तहसील में तहसीलदार की अभद्रता से मचा बवाल, कर्मचारियों में आक्रोश, हड़ताल की तैयारी
गोरखपुर जिले के खजनी तहसील में एक बार फिर तहसीलदार ध्रुवेश कुमार सिंह के खिलाफ गंभीर विवाद सामने आया है। इस बार कारण बनी है उनकी कथित अभद्रता और गाली-गलौज, जिसने तहसील परिसर को आक्रोश का अखाड़ा बना दिया है। कर्मचारी संगठन के सदस्य हड़ताल की तैयारी में जुट गए हैं और अब यह मामला प्रशासन के लिए एक बड़ा चुनौती बन गया है।