Maharajganj: चाय की दुकान पर मामूली विवाद को लेकर युवक ने तानी बंदूक, पुलिस ने लिया ये एक्शन
महराजगंज के झुंगवा चौराहा पर दूध और चाय को लेकर हुई मामूली बहस अचानक संघर्ष में बदल गई। चाय की दुकान पर बैठे एक आरोपी ने युवक पर बंदूक तान दी। आसपास खड़े लोगों ने बड़ी मुश्किल से युवक से बंदूक छीन ली। सूचना पर पुलिस मौक पर पहुंच गई।