महराजगंज में एडीएम की सख्ती, राजस्व वसूली में शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने के दिए निर्देश
महराजगंज में एडीएम (वित्त एवं राजस्व) डॉ. प्रशांत कुमार की अध्यक्षता में राजस्व वसूली की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अधिकारियों को लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत वसूली सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए और अनुपस्थित रहने पर औषधि निरीक्षक से स्पष्टीकरण मांगा गया।