त्योहार में मिठाइयों के लिए होने वाली थी बड़ी सप्लाई, उससे पहले पुलिस ने मार दिया छापा; घर से निकला 500 लीटर सिंथेटिक दूध
मैनपुरी में त्योहारों से पहले पुलिस और खाद्य विभाग ने मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। कोतवाली पुलिस, मीडिया सेल और एंटी टीम ने संयुक्त छापेमारी कर घर में तैयार किया जा रहा करीब 500 लीटर सिंथेटिक दूध बरामद किया है। मामले में दो आरोपियों को पकड़ा गया है। दूध के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं।