लखनऊ में हरी चाय का देसी तड़का! कुल्हड़ में परोसी गई ‘मैचा’, देख लोगों का चकराया सिर
लखनऊ में मैचा चाय का देसी अंदाज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक स्ट्रीट वेंडर हरे रंग की मैचा चाय को पीतल के बर्तन में उबालकर कुल्हड़ में परोसता दिखा। वीडियो ने लोगों को हैरान भी किया और हंसाया भी। कुछ यूजर्स ने स्वाद और विधि पर सवाल उठाए, तो कुछ ने इसे लखनऊ का नया फ्यूजन ट्रेंड बताया।