रामगढ़ताल में स्पीडबोट हादसा: अब AI कैमरे और जल पुलिस का पहरा, बोट हादसे के बाद GDA ने लागू किए कड़े नियम
गोरखपुर के रामगढ़ताल (नया सवेरा) में स्पीडबोट हादसे के बाद GDA ने सख्त कदम उठाए हैं। सभी प्लेटफार्मों से बोट संचालन तत्काल प्रभाव से रोक दिया गया है। 4 सदस्यीय जांच समिति 3 दिन में रिपोर्ट सौंपेगी। अब झील में AI कैमरे, जल पुलिस चौकी और नाइट बैन लागू होगा।