नगर निगम के घेराव को लेकर भिड़े सपा कार्यकर्ता और बीजेपी समर्थक, आगरा में गरमाई सियासत
आगरा में गंदगी, जलभराव, टूटी सड़कों और पेयजल संकट को लेकर समाजवादी पार्टी महानगर ने नगर निगम का घेराव किया। प्रदर्शन के दौरान ‘योगी-मोदी जिंदाबाद’ के नारे लगाने पर सपा कार्यकर्ताओं और एक भाजपा समर्थक के बीच भिड़ंत हो गई, जिसे पुलिस ने शांत कराया।