Stock Market Close: 135 अंक फिसला सेंसेक्स, रियल्टी शेयरों की तेजी ने बाजार को दिया सहारा
भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार को उतार-चढ़ाव भरा कारोबार देखने को मिला। सेंसेक्स 135 अंक टूटकर बंद हुआ जबकि निफ्टी मामूली गिरावट के साथ सपाट रहा। आईटी और एफएमसीजी शेयरों में बिकवाली रही, लेकिन रियल्टी और स्मॉलकैप शेयरों की मजबूती ने बाजार को सहारा दिया।