अघोरी, पिशाच और आग का खेल… मुजफ्फरनगर में शिव चौक पर भोलेनाथ की बारात ने क्यों खींचा हजारों लोगों का ध्यान?
मुजफ्फरनगर के शिव चौक पर कांवड़ यात्रा के अंतिम चरण में भोलेनाथ की अनोखी बारात आकर्षण का केंद्र बनी। अघोरी, भूत-प्रेत और पिशाचों की वेशभूषा में कलाकारों ने तांडव प्रस्तुत किया। अग्नि प्रदर्शन ने श्रद्धालुओं का ध्यान खींचा। हजारों लोगों ने झांकी के फोटो और वीडियो बनाए।