Commonwealth Games 2026: कौन हैं Sharmila Dhankar? जिन्होंने पैरा-शॉट पुट में भारत को दिलाया पहला गोल्ड
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हरियाणा की पैरा-एथलीट शर्मिला धनखड़ ने इतिहास रचते हुए महिलाओं की F57 शॉट पुट स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता। 40 वर्षीय शर्मिला ने 9.81 मीटर के थ्रो के साथ पहला स्थान हासिल किया। घरेलू हिंसा और संघर्षों को पछाड़कर 34 की उम्र में खेल करियर शुरू करने वाली शर्मिला की यह जीत बेहद प्रेरणादायक है।