विनीत मिनोचा हत्याकांड में नया ट्विस्ट, शालू के मायके वालों ने उठाए पुलिस की थ्योरी पर सवाल
कानपुर के चर्चित दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड में अब कहानी ने नया मोड़ ले लिया है। पुलिस की जांच में जहां बहू शालू पर साजिश में शामिल होने के आरोप लगे और उसे जेल भेजा गया, वहीं अब उसके मायके पक्ष ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कई सवाल खड़े कर दिए हैं।