Shahzad Bhatti Network घोषित आतंकी संगठन, UAPA के तहत केंद्र की बड़ी कार्रवाई
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पाकिस्तान स्थित शाहजाद भट्टी नेटवर्क (SBN) को UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित किया है। सरकार के अनुसार, नेटवर्क पर हथियार तस्करी, युवाओं को आतंकवाद की ओर धकेलने और डिजिटल माध्यमों से भड़काऊ गतिविधियों में शामिल होने के आरोप हैं।