17 सितंबर से गोरखपुर में शुरू होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’, गांव से बूथ तक पहुंचेगी सरकार की योजनाएं; क्या है पूरा प्लान?
गोरखपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जाएगा। अभियान के तहत गांव, ब्लॉक, तहसील, नगर निकाय और बूथ स्तर पर जनजागरूकता कार्यक्रम होंगे। स्वास्थ्य शिविर, रक्तदान, स्वच्छता, पौधरोपण और आयुष्मान कार्ड बनाने पर भी जोर रहेगा।