Deoria News: ‘आजादी सिर्फ विदेशी शासन से मुक्ति नहीं’… वरिष्ठ अधिवक्ता प्रभु दयाल सिंह ने बताया असली स्वतंत्रता का मतलब
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देवरिया दीवानी न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता प्रभु दयाल सिंह ने देश की मौजूदा परिस्थितियों, जनहित से जुड़े मुद्दों और समाज में बढ़ती वैचारिक कटुता पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि देश को मजबूत बनाने के लिए आपसी मतभेदों से ऊपर उठकर भाईचारे और एकजुटता को मजबूत करना होगा।