Lucknow News: नशे में धुत स्कूल वैन चालक का तांडव, मासूमों की जिंदगी दांव पर लगाकर युवक को 20 मीटर तक घसीटा
राजधानी की सड़क पर एक ऐसी रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात हुई, जिसने हर किसी का कलेजा दहला दिया। एक शख्स की घिनौनी करतूत के कारण मासूमों की जिंदगी दांव पर लग गई और एक राहगीर काल के गाल में समाते-समाते बचा। मंजर इतना खौफनाक था कि देखने वालों की रूह कांप गई।