गोरखपुर में अधूरी सड़क बनी हादसे की वजह, स्कूल वाहन से भिड़ी बाइक, युवक गंभीर
गोरखपुर के गोला-बड़हलगंज रामजानकी मार्ग पर अधूरे सड़क निर्माण के बीच गलत दिशा से आ रही तेज रफ्तार बाइक निजी स्कूल वाहन से टकरा गई। हादसे में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने सड़क निर्माण एजेंसी और प्रशासन की लापरवाही पर सवाल उठाए हैं।