झांसी में स्कूल वाहनों पर पुलिस का शिकंजा, जांच में मिली खामियां तो दो मैजिक गाड़ियां सीज
झांसी में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने अब सख्त कदम उठाना शुरू कर दिया है। नियमों को ताक पर रखकर दौड़ रहे स्कूल वाहनों पर पुलिस और परिवहन विभाग की नजर है। इसी कड़ी में पुलिस ने मौके पर ही बड़ा एक्शन लिया। कार्रवाई के बाद स्कूल वाहन संचालकों में हड़कंप मच गया है।