Gorakhpur Crime: सहजनवां पुलिस को बड़ी सफलता, दो शातिर चोर चढ़े पुलिस के हत्थे
जनपद गोरखपुर के थाना सहजनवां पुलिस को चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने में एक बड़ी सफलता मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राज करन नय्यर के निर्देश व पुलिस अधीक्षक उत्तरी के मार्गदर्शन में तथा क्षेत्राधिकारी गीडा के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे सघन अभियान के अंतर्गत सहजनवां थानाध्यक्ष महेश कुमार चौबे की अगुवाई में पुलिस टीम ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद किया है।