सबरीमाला सोना चोरी केस: एसआईटी की पहली रिपोर्ट जल्द सौंपेगी, टीडीबी अधिकारी भी नामजद
केरल के प्रसिद्ध सबरीमाला मंदिर से सोने की कथित चोरी के मामले की जांच कर रही विशेष जांच दल (एसआईटी) जल्द अपनी पहली जांच रिपोर्ट केरल हाईकोर्ट को सौंपने वाली है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, मामले की अगली सुनवाई बुधवार को होगी, जिस दिन एसआईटी अपनी रिपोर्ट भी कोर्ट में प्रस्तुत करेगी।