हरदोई में निर्माणाधीन पुल का 70 फीट स्लैब गिरा, मजदूर दबे, प्रशासन में मचा हड़कंप
हरदोई के NH-731 पर शारदा नहर के पास निर्माणाधीन पुल का 70 फीट लंबा स्लैब क्रेन से गिर गया। हादसे में कई मजदूर मलबे में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर अफरा-तफरी मच गई और प्रशासन ने राहत व बचाव कार्य शुरू किया।