कासगंज में धूमधाम से मना गणतंत्र दिवस, जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने फहराया तिरंगा, दिया ये खास संदेश
कासगंज जनपद में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने कलेक्ट्रेट परिसर में तिरंगा फहराया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों, शहीदों के स्मरण और संविधान के मूल्यों पर आधारित संदेशों ने आयोजन को गरिमामय बनाया।