महाराजगंज में टूरिज्म को बढ़ावा देने पर जोर, डीएम ने रामग्राम का किया निरीक्षण
जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने चौक स्थित निर्माणाधीन रामग्राम पर्यटन परियोजना का निरीक्षण किया। कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने निर्माण कार्यों को निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुसार शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।