उत्तराखंड में ठंड ने बढ़ाई कंपकंपी: पहाड़ों में पाला, बारिश-बर्फबारी की दस्तक; मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
उत्तराखंड में सर्दी ने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। पहाड़ी जिलों में पाला गिरने से जनजीवन प्रभावित हो रहा है, जबकि मैदानी क्षेत्रों में सुबह-शाम कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है।