मोहाली की सड़कों पर ‘जंग’: आंसू गैस के गोलों से धुआं-धुआं हुआ आसमान, सिख बंदियों की रिहाई की मांग पर बरसीं लाठियां
मोहाली में स्वतंत्रता दिवस पर सिख बंदियों की रिहाई की मांग को लेकर कौमी इंसाफ मोर्चा के प्रदर्शन के दौरान तनाव की स्थिति बन गई। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले और वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। बंदी सिंहों की रिहाई का मुद्दा पंजाब में लंबे समय से जारी है।