पार्क पर कब्जा मंजूर नहीं; बरेली के प्रेमनगर में BDA की बड़ी कार्रवाई, विरोध के बीच ढहाई गौशाला
बरेली के प्रेमनगर में पार्क की सरकारी जमीन पर बनी कामधेनु गौशाला पर बीडीए ने कार्रवाई की। करीब 500 वर्ग गज सार्वजनिक भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत के बाद यह कार्रवाई हुई। भारी पुलिस और पीएसी बल की मौजूदगी में विरोध के बावजूद ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया पूरी की गई।