चंदौली में पैमाइश के दौरान बवाल, राजस्व और पुलिस टीम पर पथराव; चार पुलिसकर्मी घायल
इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश पर भूमि विवाद की पैमाइश करने पहुंची राजस्व और पुलिस टीम पर चंदौली के कबीरपुर गांव में हमला हो गया। पथराव और मारपीट में तीन महिला आरक्षियों समेत चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने मामले में आठ नामजद और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।