F-16 Fighter Jet Crash: पोलैंड एयर शो रिहर्सल के दौरान अमेरिकी F-16 फाइटर जेट क्रैश, पायलट की मौत
पोलैंड में एयर शो 2025 की रिहर्सल के दौरान एक अमेरिकी F-16 फाइटर जेट दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें पायलट की मौत हो गई। यह हादसा सेंट्रल पोलैंड के राडोम शहर में हुआ। पोलिश सेना और रक्षा मंत्रालय ने हादसे की पुष्टि की है और इसे एक “बड़ी क्षति” बताया है।