पेपर लीक बिल पर संसद में घमासान तय, राहुल-प्रियंका संभालेंगे मोर्चा; सरकार से जवाब मांगेगा विपक्ष
लोकसभा में सार्वजनिक परीक्षाएं (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026 पर चर्चा से पहले विपक्ष ने अपनी रणनीति तैयार कर ली है। कांग्रेस की ओर से राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और कई वरिष्ठ नेता चर्चा में हिस्सा लेंगे। विपक्ष का कहना है कि वह पेपर लीक रोकने वाले कानून के खिलाफ नहीं है, लेकिन छात्र प्रदर्शन पर हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर सरकार से जवाब जरूर मांगेगा।