गोरखपुर में पुलिस का ऑपरेशन एंटी चीयर्स… खुलेआम शराब पीने वालों पर गिरी गाज
गोरखपुर पुलिस ने कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए “ऑपरेशन एंटी चीयर्स” चलाकर बड़ी कार्रवाई की है। सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ सख्ती दिखाते हुए 903 लोगों पर कार्रवाई की गई। इस अभियान से पूरे जिले में हड़कंप मच गया और लोगों को सख्त संदेश दिया गया कि नियमों का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।