अमेरिकी नागरिक पर UAPA क्यों नहीं? NIA की चार्जशीट के बाद जयराम रमेश का सवाल- ‘किसके दबाव में झुकी मोदी सरकार?’
म्यांमार में सशस्त्र समूहों को प्रशिक्षण देने के आरोप में गिरफ्तार अमेरिकी नागरिक मैथ्यू एरॉन वैनडाइक के मामले में NIA की चार्जशीट को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने आरोप लगाया कि अमेरिकी नागरिक और छह यूक्रेनी नागरिकों के खिलाफ दाखिल आरोपपत्र में UAPA की धाराएं नहीं लगाई गई हैं।