गांधी जयंती पर आनंदनगर में धूमधाम से झंडारोहण, स्वच्छता का लिया संकल्प
गांधी जयंती के अवसर पर नगर पंचायत आनंदनगर में विशेष ध्वजारोहण समारोह का आयोजन किया गया। नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि राजेश जायसवाल ने झंडारोहण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। सभी ने गांधी जी के आदर्शों को अपने जीवन में उतारने का संकल्प लिया।