स्कॉर्पियो नहीं मिली तो पत्नी को दूसरी मंजिल से धकेला? गाजियाबाद में 6 महीने पहले हुई थी Love Marriage
गाजियाबाद के मुरादनगर में लव मैरिज के महज छह महीने बाद आकृति सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके वालों ने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज में स्कॉर्पियो मांगने, मारपीट करने और महिला को छत से धकेलने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।