सीतापुर में सनसनी: गन्ने के खेत में पेड़ से लटका मिला लापता युवक का शव, परिवार में कोहराम
सीतापुर के मछरेहटा थाना क्षेत्र के पकड़िया गांव में शनिवार से लापता 19 वर्षीय युवक मोहित का शव सोमवार सुबह गन्ने के खेत में पेड़ से लटका मिला। मवेशी चराने निकले युवक के न लौटने पर परिजनों ने ड्रोन कैमरे की मदद से तलाश की थी।