Video: हल्द्वानी में गूंजा इंसाफ का आह्वान; बड़ी संख्या में सड़कों पर उतरा जनसैलाब
हल्द्वानी की सड़कों पर गूंज रही है 11 साल पुरानी एक दर्दनाक चीख। मासूमियत से खिलखिलाती एक नन्हीं जान, जिसके साथ दरिंदगी कर उसकी हत्या कर दी गई थी। लेकिन इंसाफ की डगर अब भी लंबी और टेढ़ी बनी हुई है। यह मामला करीब 11 वर्ष पहले का हे जब हल्द्वानी की महज तीन साल की मासूम बच्ची के साथ रेप कर बेरहमी से उसकी हत्या कर दी गई थी।