Meerut Road Accident: मेरठ-करनाल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, दो कारों की आमने-सामने टक्कर; कई घायल
मेरठ-करनाल हाईवे पर रविवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। ड्रीम सिटी कॉलोनी के सामने बने कट पर शामली की ओर से आ रही एक ब्रेजा कार सामने से आ रही बलेनो कार से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।