बाराबंकी के इटोरा गांव में लगा भव्य चिकित्सा शिविर, 900 से अधिक मरीजों को मिला मुफ्त उपचार
उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के ग्राम सभा इटोरा, दरियाबाद में रविवार को एक विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन (NMO) और आरोग्य भारती के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ, जिसमें लगभग 900 से अधिक मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण और उपचार किया गया।