Navratri 2026: चैत्र नवरात्र की नवमी पर मां सिद्धिदात्री की आराधना से जीवन में आएंगे सुख और समृद्धि, जानें आज का दिन क्यों है खास?
चैत्र नवरात्र की नवमी पर मां सिद्धिदात्री की पूजा का विशेष महत्व है। इस दिन सच्चे मन से आराधना करने से जीवन में सुख, समृद्धि, सफलता और सभी बाधाओं का निवारण होता है। धार्मिक मान्यता है कि बिना महानवमी की पूजा और कन्या पूजन के नवरात्र का पारण अधूरा रहता है।