10-20 नहीं, पूरे 300 करोड़ का सोना-चांदी… देशभर में राम मंदिर की चर्चा, अब महाकाल मंदिर के खजाने ने सबको चौंकाया!
उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर की संपत्ति का पहली बार विस्तृत ब्यौरा सार्वजनिक हुआ है। मंदिर के पास 300 करोड़ रुपये से अधिक का सोना-चांदी, 472 करोड़ रुपये की बैंक एफडी और करीब 90 एकड़ भूमि है। वर्ष 2024-25 में मंदिर को 142 करोड़ रुपये का दान प्राप्त हुआ।