रात में हुई वारदात, सुबह झाड़ियों में मिली लाश… लखनऊ पुलिस जांच में जुटी
लखनऊ के मोहनलालगंज में 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला की हत्या का मामला सामने आया है। महिला का शव गांव के बाहर झाड़ियों में अर्धनग्न अवस्था में मिला। परिजनों ने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।