मिडिल ईस्ट संकट के बीच सरकार ने खोला कोटा, अचानक बढ़ी LPG सप्लाई, किसे मिलेगा ज्यादा फायदा?
मिडिल ईस्ट संकट के चलते ईंधन आपूर्ति पर दबाव के बीच केंद्र सरकार ने कमर्शियल LPG का आवंटन 50% से बढ़ाकर 70% कर दिया है। इस फैसले से स्टील, ऑटोमोबाइल और टेक्सटाइल जैसे श्रम-प्रधान उद्योगों को सीधी राहत मिलेगी। पहले राज्यों को केवल 40-50% कोटा मिल रहा था, जिसे अब बढ़ाया गया है।