गोरखपुर में 8 साल बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा 10 हजार का इनामी, जानिए कौन है?
गोरखपुर पुलिस ने आठ साल से फरार चल रहे 10 हजार रुपये के इनामी आरोपी वीरेंद्र उर्फ हजारी सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपी हरियाणा के हिसार जिले का रहने वाला है और अवैध शराब की तस्करी, धोखाधड़ी तथा जालसाजी के मामले में लंबे समय से वांछित था।