UP में राजस्व व्यवस्था ठप! सहजनवा में लेखपालों का महाधरना, देखें Video
उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के महाधरने का असर को सहजनवा तहसील में साफ दिखा। समाधान दिवस पूरी तरह ठप रहा और राजस्व से जुड़े किसी भी काम पर सुनवाई नहीं हुई। दूर-दराज़ से आए फरियादी मायूस लौटे। लेखपालों ने वेतनमान, प्रमोशन, सुरक्षा और बुनियादी सुविधाओं को लेकर आठ सूत्रीय मांगों पर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला।