डोईवाला के अधिवक्ताओं ने देहरादून बार की हड़ताल को दिया समर्थन, चैंबर निर्माण के लिए जोरदार प्रदर्शन; देखें Video
देहरादून बार एसोसिएशन की हड़ताल के समर्थन में डोईवाला के अधिवक्ताओं ने दो दिवसीय हड़ताल शुरू की। अधिवक्ताओं ने चैंबर निर्माण में पर्याप्त जमीन देने और सरकार से वार्ता करने की मांग की। हड़ताल के दौरान न्यायिक कार्य प्रभावित रहेंगे।