Crime News: घर में गोली लगने से युवक की मौत, पत्नी और तीन छोटे बच्चों पर टूटा दुखों का पहाड़
उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले के लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के धनौछ गांव में मंगलवार शाम 32 वर्षीय दिग्विजय सिंह की गोली लगने से मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, युवक ने कथित तौर पर अपने लाइसेंसी असलहे से खुद को गोली मार ली। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मृतक अपने पीछे पत्नी और तीन छोटे बच्चों को छोड़ गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।