Lalitpur News: नहर में डूबने से तीन युवकों की मौत, गांव में मातम
ललितपुर के तालबेहट क्षेत्र में शादी समारोह के दौरान बड़ा हादसा हो गया। राजघाट नहर में नहाने गए पांच युवकों में से तीन की डूबने से मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। स्थानीय लोगों ने दो युवकों को बाहर निकाला। घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है।